साहित्य अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद्, मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग भोपाल द्वारा पं. माखनलाल चतुर्वेदी स्मृति समारोह, दिनांक 16 अप्रैल, 2025 को अपराह्न 2.00 बजे से सरदार पटेल विश्वविद्यालय सभागार, डोंगरिया, बालाघाट (म.प्र.) में व्याख्यान एवं रचनापाठ आयोजित है। कार्यक्रम के प्रथम सत्र की मुख्य अतिथि इंजी. दिवाकर सिंह-कुलाधिपति एवं डॉ. कौशल दुबे-वरिष्ठ साहित्यकार एवं कथावाचक, जबलपुर व्याख्यान देंगे। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में शैलेन्द्र मधुर-प्रयागराज, डॉ. शंकर सहर्ष-नरसिंहपुर, अशोक सिंहासने-बालाघाट, प्रणय श्रीवास्तव-वारासिवनी, डॉ. राजेश ठाकुर-नैनपुर, डॉ. आभा श्रीवास्तव-देवरिया, आभा दुबे ‘अनामिका’-मण्डला एवं रजत भुजाड़े-बालाघाट अपनी-अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे। कार्यक्रम के स्थानीय संयोजक राजेन्द्र शुक्ल ‘सहज’ होंगे। आयोजित व्याख्यान एवं रचनापाठ में आप सभी सादर साग्रह आमंत्रित हैं। डॉ. विकास दवे निदेशक साहित्य अकादमी, भोपाल
Get instant access to program updates, live broadcasts, and exclusive content straight from your mobile device.
Never miss new content with instant notifications and alerts
Watch live events and programs from anywhere in high quality
Simple and quick registration process for artists to join programs
Access our complete library of past programs anytime