माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू 3 अगस्त, 2023 को सुबह 11:30 बजे भोपाल स्थित रवीन्द्र भवन के हंसध्वनी सभागार में भारत की लोक एवं जनजाति अभिव्यक्तियों का राष्ट्रीय उत्सव "उत्कर्ष" एवं अभिव्यक्ति का उत्सव "उन्मेष" का शुभारंभ करेंगी। इस अवसर पर राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल जी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी भी उपस्थित रहेंगे। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार अंतर्गत संगीत नाटक अकादमी और साहित्य अकादमी द्वारा मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग के सहयोग से इनका आयोजन 3 से 5 अगस्त, 2023 तक भोपाल में होगा। साहित्य अकादमी द्वारा एशिया का सबसे बड़ा अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव "उन्मेष-2023'' भोपाल स्थित रवीन्द्र भवन में 3 से 6 अगस्त, 2023 तक आयोजित किया जा रहा है। इसमें 100 से अधिक भाषाओं का प्रतिनिधित्व करने वाले 575 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।
Get instant access to program updates, live broadcasts, and exclusive content straight from your mobile device.
Never miss new content with instant notifications and alerts
Watch live events and programs from anywhere in high quality
Simple and quick registration process for artists to join programs
Access our complete library of past programs anytime