मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन इन्दौर के सहयोग से पहली बार देवी अहिल्याबाई की जयंती अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन होने जा रहा है। इसके तहत इन्दौर में दिनांक 29 मई से 31 मई, 2023 तक एवं महेश्वर में 30 एवं 31 मई, 2023 को देवी अहिल्याबाई जयंती पर्व आयोजित किया जावेगा। संचालक संस्कृति श्री अदिति कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इंदौर में 29 मई को जाल सभागृह में संध्या 7 बजे से देवी अहिल्याबाई नगर गौरव सम्मान प्रदान किए जावेंगे। तत्पश्चात राष्ट्रीय कविता पाठ का आयोजन होगा, जिसमें कवयित्री सुश्री कविता तिवारी, लखनऊ का कविता पाठ होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर होंगी। दूसरे दिवस 30 मई को रवीन्द्र नाट्यगृह में संध्या 7 बजे से ‘गाथा इंद्रपुर से इन्दौर’ महानाट्य का मंचन सुनील मतकर एवं सतीश मुंगरे के निर्देशन में होगा। तीसरे दिवस 31 मई को प्रातः 7 बजे से राजबाड़ा परिसर में आदरांजलि कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसके तहत भजन मंडली, बैंड, डमरू एवं शंख द्वारा देवी अहिल्याबाई को सांस्कृतिक आदरांजलि दी जावेगी।
Get instant access to program updates, live broadcasts, and exclusive content straight from your mobile device.
Never miss new content with instant notifications and alerts
Watch live events and programs from anywhere in high quality
Simple and quick registration process for artists to join programs
Access our complete library of past programs anytime