#Taqreeb_E_Aizazaat #MpUrduAcademey #mpculturedeptt "मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी द्वारा अलंकरण समारोह 3 सितंबर को जनजातीय संग्रहालय में" संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी के मुख्य आतिथ्य में होगा कार्यक्रम" मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद, संस्कृति विभाग द्वारा अलंकरण समारोह कार्यक्रम 3 सितंबर, 2024 को सायं 5:00 बजे जनजातीय संग्रहालय, श्यामला हिल्स, भोपाल में मान. श्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी मंत्री-संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक एवं धर्मस्व मध्यप्रदेश शासन के मुख्य आतिथ्य में एवं श्री शिव शेखर शुक्ला प्रमुख सचिव-संस्कृति एवं पर्यटन विभाग तथा श्री एनलपी नामदेव संचालक संस्कृति की विशेष उपस्थिति में आयोजित होगा। उर्दू अकादमी की निदेशक डॉ नुसरत मेहदी ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि संस्कृति विभाग की अन्य अकादमियों के समान मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी द्वारा भी उर्दू भाषा एवं साहित्य से संबंधित विभिन्न विधाओं पर आधारित प्रकाशित पुस्तकों पर अखिल भारतीय एवं प्रादेशिक पुरस्कार दिये जाने का सिलसिला वर्ष 2021 से शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य उर्दू साहित्य की लुप्त होती हुई अनेक विधाओं पर कार्य करने हेतु रचनाकारों का ध्यान आकर्षित करना एवं उन्हें प्रोत्साहित करना है। इस वर्ष मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी द्वारा तीन रचनाकारों को उनकी कृतियों पर अखिल भारतीय पुरस्कार एवं 11 रचनाकारों को प्रादेशिक पुरस्कार से 3 सितंबर 2024 को माननीय संस्कृति मंत्री जी के हाथों सम्मानित किया जाएगा। ------------------------------------------
Get instant access to program updates, live broadcasts, and exclusive content straight from your mobile device.
Never miss new content with instant notifications and alerts
Watch live events and programs from anywhere in high quality
Simple and quick registration process for artists to join programs
Access our complete library of past programs anytime